Saturday, February 21, 2026

लारेंस बिश्नोई गैंग ने लिया दिल्ली के बवाना हत्याकांड का जिम्मेदारी.

Published:

तारीख:10/01/2026
पता: नई दिल्ली
लारेंस बिश्नोई गैंग ने लिया दिल्ली के बवाना हत्याकांड का जिम्मेदारी, सोशल मीराजधानी दिल्ली के बवाना में सोमवार की शाम एक व्यापारी की हत्या कर दी गई. बदमाशों ने उसे बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी. गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई. इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड ने राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिया है. इस मर्डर की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने ली है.इस हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने दावा किया कि हत्या हमने करवाई है. पोस्ट में लिखा है कि ये जो बवाना में बिजनेसमैन वैभव गांधी की हत्या हुई है वो हमने करवाई है. जहां हमने कॉल की थी ये वहां एंट्री कर रहा था. इसलिए हमने इसको इसकी जिंदगी से एग्जिट कर दिया. आगे धमकी देते हुए कहा गया कि यदि कोई उनके “काम के बीच में आने की कोशिश करेगा” तो उसे भी बिना चेतावनी के मारवा दिया जाएगा . और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय तीन से चार हथियारबंद व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए. उन्होंने प्लास्टिक कारोबारी को सरेआम दौड़ाया इसके बाद घेर लिया और कई राउंड फायरिंग की. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है. विभिन्न टीमों को तलाशी तथा साक्ष्य एकत्र करने के लिए लगाया है. पुलिस अधिकारियों के कहने के मुताबिक, हत्या के पीछे गैंगवार, फिरौती या आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है.

Related articles