Saturday, February 21, 2026

शादी का अनोखा कार्ड बना मिसाल, कपड़े के थैले पर छपवाया गया निमंत्रण कार्ड।

Published:

तारीख:10/02/2026
पता: राजस्थान

शादी का अनोखा कार्ड बना मिसाल, कपड़े के थैले पर छपवाया गया निमंत्रण कार्ड। पत्रजिले के कुचामन सिटी से एक प्रेरक पहल सामने आई है कि , जिसने शादी जैसे पारिवारिक आयोजन को सामाजिक जागरूकता के अभियान में बदल दिया है. किसान रामूराम महला ने परंपरागत कागजी शादी कार्ड की बजाय कपड़े के मजबूत और उपयोगी थैले पर ही अपने पुत्र और दो पुत्रियों की शादी का निमंत्रण छपवाकर एक नई मिसाल पेश की है.आमतौर पर शादी के लिए छपने वाले रंग-बिरंगे कार्ड कुछ ही दिनों में कचरे का हिस्सा बन जाते हैं. इससे न केवल कागज की बर्बादी होती है, बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इतना ही नहीं, कई बार इन कार्डों पर भगवान की तस्वीरें भी छपी होती हैं, जो बाद में कूड़े में पड़ी नजर आती हैं. यह धार्मिक भावनाओं के लिहाज से भी उचित नहीं माना जाता. रामूराम महला का मानना है कि उनकी इस पहल से न केवल कागज की बर्बादी रुकेगी, बल्कि भगवान की तस्वीरों के अपमान की स्थिति भी टल सकेगी.

Related articles