Saturday, February 21, 2026

जाने मौसम का हाल। दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार, फरवरी में ही मार्च वाली गर्मी मिलेगी।

Published:

दिनांक:17/02/2026
पता : नई दिल्ली
जाने मौसम का हाल। दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार, फरवरी में ही मार्च वाली गर्मी मिलेगी। पिछेल कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में कुछ दिनों से सूरज का तापमान ज्यादा हो गई है। सूरज की तेवर इतना हो गया है कि फरवरी में ही मार्च से अधिक गर्मी की अहसास करा रहे है। इस साल के अब तक का सबसे गर्म दिन सोमवार से महसूस किया गया है। जाना जाता है कि लग भग 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहच गया। दर्ज किया गया है कि दिल्ली में सोमवार को करीबन 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान तक पहुंच गया।जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है।वहीं, न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। असामान्य गर्मी के बीच अब राहत की खबर आई है। हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बड़ा उलटफेर होने वाला है।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार के दिन लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर मैं 18 फरवरी को बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। बुधवार को राजधानी और आमने-सामने के इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल जाएंगे। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी के साथ रिमझिम बारिश होने की संभावना है। हालांकि 21 और 22 फरवरी के बीच अधिकांश तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को बारिश के बाद 19 और 20 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान से गिरावट दर्ज की जाएगी। आसमान साफ रहेंगे और तेज धूप निकलने से लोगों को दोबारा गर्मी का सामना करना पढ़ सकता है। जाने अब दिल्ली की हवा, केंद्रीय पुरुषोत्तम नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में मंगलवार के दिन सुबह 7:30 बजे तक अधिक वायु सूचकांक 269 अंक बना हुआ है। जबकि दिल्ली एनसीआर शहर फरीदाबाद में 255 गाजियाबाद में 258 गुरुग्राम में 262, ग्रेटर नोएडा में 246 और नोएडा में 248 अंक बना हुआ है। राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच बना हुआ है। जबकि कुछ आसपास के इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच बन सकता है।

Related articles