Saturday, February 21, 2026

बूंदी में मंत्री के प्रोटोकॉल में तैनात एस्कॉर्ट गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, इसी टक्कर से 4 जवान हुए घायल ।

Published:

तारीख:09/02/2026
पता: बूंदी (उत्तर प्रदेश)
बूंदी में मंत्री के प्रोटोकॉल में तैनात एस्कॉर्ट गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, इसी टक्कर से 4 जवान हुए घायल ।जिले के हिंडोली-बासनी बॉर्डर पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जयपुर-कोटा हाईवे पर खड़े पुलिस एस्कॉर्ट वाहन को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक एएसआई सहित चार पुलिस जवान भी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. और इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.हिंडौली थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि सोमवार को जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के बूंदी आगमन को लेकर बूंदी जिले की सीमा बासनी बॉडर पर पुलिस एस्कॉर्ट वाहन तैनात किया हुआ था. तभी ज्यपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने बेकाबू होकर एस्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. उसी के साथ यह बात भी सामने आया कि इस दुर्घटना में एस्कॉर्ट में सवार पुलिस ए एस आई मोहन लाल, कॉस्टेबल जय सिंह, विनोद और वाहन चालक घायल हो गए. सभी को उपचार के लिए हिंडोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

Related articles