
तारीख:09/02/2026
पता: मेरठ (उत्तर प्रदेश)
मेरठ में खौफनाक हादसा संगठित हुई। ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने के दौरान कुछ युवक की हुई मौत, फट गई थी दिमाग की नस। ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने की लत किस हद तक खतरनाक साबित हो सकती है. इसका जीता जागता उदाहरण मेरठ में देहली गेट थाना क्षेत्र में देखने को मिला है. ऑनलाइन गेमिंग के दौरान खैरनगर गूलर वाली निवासी नवयुवक (22) की मौत हो गई. मौत की वजह यह था कि ऑनलाइन गेम खेलते समय ब्लड प्रेशर (BP) अनियंत्रित होना बताया जा रहा है. डॉक्टरों कहने के मुताबिक स्ट्रेस और उत्तेजना बढ़ने की वजह से ब्रेन हेमरेज के चलते जान गई है. इंस्पेक्टर देहली गेट ने कोई जानकारी होने से इन्कार किया है.बताया गया कि देहली गेट थाना क्षेत्र की खैरनगर गूलर वाली निवासी मोहम्मद कैफ (22) पिछले कुछ समय से ऑनलाइन गेमिंग (पबजी/PUBG) का गंभीर तरह का आदत हो चुका था. वह युवक अक्सर रात-रातभर कान में हेडफोन लगाकर गेम खेलता था. परिजनों के मुताबिक बीते शुक्रवार रात करीब 3 बजे जब वह अपने कमरे में गेम खेल रहा था. तभी अचानक वह बेड से नीचे गिर गया. परिजन उसे तुरंत नजदीकि अस्पताल ले गए, जहां कैफ का ब्लड प्रेशर 300 के पार देख डॉक्टर दंग रह गए. जांच में सामने आया कि अत्यधिक तनाव और उत्तेजना के कारण उसके दिमाग की नस फट चुकी थी (ब्रेन हेमरेज). जिससे वह कोमा जैसी स्थिति में चला गया था.कैफ की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया. जहां दो दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद रविवार को कैफ ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों के मुताबिक गेमिंग के दौरान होने वाले स्ट्रेस और अचानक बढ़ी उत्तेजना (Excitement) शरीर में एड्रेनालिन का स्तर काफी बढ़ा देती है. जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जो जानलेवा साबित होता है. कैफ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. कैफ के पिता ने इस तरह के सभी गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.
