
दिनांक: 15/02/2026
स्थान: विश्वनाथ (असम)
विश्वनाथ के 15 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। यह हादसा सड़क पार कर रहे मवेशियों (गाय) के कारण हुआ। तेज रफ्तार वाहन के सामने अचानक गाय के आ जाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, राजमार्ग पर आवारा पशुओं का अनियंत्रित विचरण और प्रशासन की लापरवाही इस तरह की लगातार बढ़ रही घटनाओं का मुख्य कारण है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से इस संबंध में शीघ्र कड़े कदम उठाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार लोग सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
