
तारीख:09/02/2026
पता: ईटावा (उत्तर प्रदेश)
इटावा में रिश्तों का कत्ल किया गया ।पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, और पति के साथ साथ अपने दो मासूम बच्चियों को लेकर हत्यारोपी कि ।फरारभरथना थाना क्षेत्र के गांव पड़ियापुर गांव में पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. प्रेम संबंध में बाधा बनने से नाराज पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. जाना जाता है कि वारदात के बाद हत्यारोपी पत्नी अपनी दो मासूम बच्चियों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई . पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है.एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र के कहने के मुताबिक भरथना थाना क्षेत्र के गांव पड़ियापुर गांव में युवक की हत्या की सूचना मिली थी. और उसी सूचना के साथ घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि गांव में रहने वाले रणवीर सिंह यादव (45) की घर में ही कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई है. पुलिस के पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वारदात को रणवीर की पत्नी पूजा और उसके प्रेमी अर्पित ने इस घटना को अंजाम दिया है. और वारदात के बाद पूजा अपने दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है.एसपी ग्रामीण के अनुसार रणवीर सिंह यादव की हत्या रविवार रात की गई थी. हमलावरों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले किए थे. जिससे रणवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी. वारदात की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को सोमवार सुबह पता चली. रणवीर की शादी वर्ष 2018 में पूजा से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से पूजा का अफेयर अर्पित नाम के युवक से हो गया था. इस बात को लेकर परिवार में कई बार विवाद हुआ, लेकिन कोई हल नहीं निकला.
