
दिनांक:21/02/2026
पता: रूपोहिहाट (असम)
यह घटना रूपोहिहाट क्षेत्र की है। जहां आरक्षी ने रेलवे लाइक के समीप चल रहे ,अवैध जुए के अड्डों के खिलाफ कड़ी करवाई की है।अवैध जुआ अड्डों पर छापा रूपाहिहाट पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे स्थित जुआ अड्डों पर अचानक छापेमारी की।अड्डों को नष्ट करना पुलिस ने इन जुआ अड्डों के लिए बनाए गए अस्थाई ढांचों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इन अड्डों के नष्ट होने के बाद, वहाँ जमा होने वाले और इन गतिविधियों में शामिल आम लोगों पर आरक्षी की सख्त नजर है, क्योंकि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलना एक संज्ञेय अपराध है। और उसी दौरान ऐसी कार्रवाइयों के दौरान पुलिस अक्सर जुआ खेलने के उपकरण, नकदी और मोबाइल फोन जब्त करती है और दोषियों को गिरफ्तार करती है। यह कार्रवाई नगाँव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘नशे और अपराध के खिलाफ युद्ध’ का हिस्सा है, जिसके तहत रूपाहिहाट में पहले भी मादक पदार्थों और आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ सफल अभियान चलाए जा चुके हैं।
