
दिनांक:29/12/2025
पता: नई दिल्ली
RSS पर कमेंट का मामला देखा गया। दिग्विजय ने राहुल गांधी से बोला की आपने गलत किया और सीएम ने मोदी की पथ के सामने भूमि पर बैठ कर तस्वीर को लाया सामने। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने RSS और भाजपर पर टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई है। और रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से भी राहुल गांधी ने क्लेश किया इस बीच दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘ इंदिरा भवन मे पार्टी के स्थापना दिवस कार्य के दौरान दोनों नेता में हुई अन-बन। राहुल गांधी हाथ मिलाते वक्त, दिग्विजय सिंह को हास्यपूर्ण कहा,की “कल आपने बुरा व्यवहार कर दिया”। यह सुनकर आमने-सामने जितने भी मोजूद नेताओ हंसने लगे। वहां सोनिया गांधी भी प्रस्तुत थी। व भी हंसने लगी। उसी बिच राहुल और दिग्विजय सिंह कि थोड़ी बात चीत हुई।भाजपा के कई नेताओं ने दिग्विजय सिंह के बयान की सराहना की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिग्विजय सिंह के बयान का स्वागत किया। उन्होंने कहा- RSS लगातार सामाजिक समानता और राष्ट्रीय प्रगति के लिए काम करता रहा है। धीरे-धीरे लोग समझ रहे हैं कि RSS देश को आगे ले जाने का प्रयास कर रहा है, इसलिए उसके आलोचक भी उसकी सराहना कर रहे हैं।भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- दिग्विजय सिंह ने संगठन की ताकत को समझा है, लेकिन कांग्रेस अब भी इसे नहीं समझ पाई है। कांग्रेस एक ही परिवार तक सीमित है और पार्टी में फैसले लेने का अधिकार भी उसी परिवार के पास है। संगठन के लिए काम करने वाले लोगों को पहचान और आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए, जो कांग्रेस में नहीं दिखता।
