
दिनांक:17/02/2026
पता: नई दिल्ली
नई दिल्ली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है।कक्षा 10वीं का पहला पेपर मैथ्स से शुरू होने जा रहा है, जबकि 12वीं के छात्रों के लिए पहला पेपर बायोटेक्नोलॉजी और शॉर्ट हैंड का रखा गया है। (CBSE )ने सभी छात्रों के लिए जरूरी निर्देश और एडवाइजरी भी जारी की है ।छात्रों को अपने परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे के बीच या उससे पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से शुरू हो सके।इस साल से बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया गया । अब 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होंगी। दूसरी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 1 जून के बीच किया जा सकता है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी और सुधार का एक और मौका मिलेगा।10वीं बोर्ड परीक्षा में लग भग 25 लाख से अधिक छात्र परीक्षा दे रहे ।कक्षा 10 की परीक्षा में इस वर्ष कुल 25,08,319 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं हैं।मानी जा रही है कि यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। वहीं, कुल 83 विषयों की परीक्षा होगी। इसमें मुख्य विषयों के साथ-साथ स्किल और वैकल्पिक विषय भी शामिल हैं। देशभर में कक्षा 10 के लिए 8,075 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।बोर्ड ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में केंद्रों का संतुलित वितरण किया है ताकि छात्रों को ज्यादा दूरी जाना न पड़े।कक्षा 12 में 18.59 लाख छात्र हो रहेंगे शामिल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष कुल 18,59,551 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं।इस बार कुल 120 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के साथ-साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को भी शामिल किया गया है।12वीं के लिए देशभर में 7,574 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उसी दौरान बोर्ड ने परीक्षा संचालन को सुचारू बनाने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी लागू की है।
