Saturday, February 21, 2026

फरवरी का महीना यह राशिफल खगोलीय दृष्टि से सारे राशियों पर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की हलचल नही केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करेगी, बल्कि इसका असर करियर, स्वास्थ्य, प्रेम संबंधों और आर्थिक स्थिति पर भी गहराई से महसूस किया जाएगा। और इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग तरीके से दिखाई देने वाला है। और तोह और कुछ जातकों के लिए यह समय उन्नति और सफलता लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

Published:

सभी राशिफलों का विवरण;

मेष राशि:-फरवरी की शुरुआत मेष राशि वालों के लिए थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से मन परेशान हो सकता है, लेकिन यह स्थिति अस्थायी रहेगी।महीने के दूसरे सप्ताह से हालात सुधरने लगेंगे। करियर और बिजनेस में रुके काम गति पकड़ेंगे। आपकी समझदारी और सही फैसले में सक्षम रहेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। और अपने कार्यालय में सफलता प्राप्त होगी।महीने के मध्य में योजनाबद्ध तरीके से काम करने का लाभ मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। इस समय लिए गए फैसले भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।महीने का अंतिम हिस्सा आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और पुराना अटका पैसा वापस मिल सकता है। निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में बदलो होगी और अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी अन बन रहेगी।

उपाय
*शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर पूजन करे।
*काले वस्त्र धारण करे।
*घी का दीपक जलाए।

मीन राशि:-फरवरी का महीना मीन राशि वालों के लिए टिक- थाक रहने वाला है। महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी और आप अपने काम में सफलता प्राप्त करेंगे। इस समय आत्मविश्वास भी बनाए रखे।हालांकि दूसरे सप्ताह से काम का दबाव पर सकता है। छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने में भी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। महीने के मध्य से फल प्राप्त करेंगे, इसलिए समय पर काम निपटाने की आदत डालें।महीने के उत्तरार्ध में सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक चिंता भी रह सकती है। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी से काम लें, तभी स्थितियां संतुलित बनी रहेंगी।

उपाय
*शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर पूजन करे।
*काले वस्त्र धारण करे।
*घी का दीपक जलाए।

कुंभ राशि :फरवरी का महीना कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। आप अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे और उसका पूरा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योग्यता की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे थे, तो वह इस माह साकार हो सकती है। किसी के साथ साझेदारी में नया काम शुरू करने के योग भी बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा।रिश्तों की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में रिश्ता टूटने की संभावना रहेगी और आपसी विश्वास डगमगाने में संभावना रहेगी। इस महीने विवाह के लिए उत्म लगन चल रहा है।

उपाय
*बुधवार का दिन बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध ग्रह और विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित करे।
*ॐ गण गण पटाया नमः मंत्र का जाप करे।
*चावल और दूध के साथ जल अर्पण करे।

मकर राशि – फरवरी महीने की शुरुआत मकर राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। इस दौरान आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होने की संभावना रहेगी और आत्मविश्वास बनाए रखे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।महीने के मध्य में कारोबार में थोड़ी मंदी महसूस हो सकती है। प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आपको अपनी साख बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा।
महीने के उत्तरार्ध में सेहत को लेकर थोड़ी बुरी रहेगी, विशेषकर पेट या पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खानपान आदि पर ध्यान दें। रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव रह सकता है। जीवनसाथी के साथ अन बन से बचे।

उपाय
*सुकुरबार का दिन नीले वस्त्र धारण करे।
*पीले फूलों से माता लक्ष्मी को अर्पण करे।
*”ॐ लक्ष्मी नारायण “मंत्र का जाप करे।

धनु राशि – फरवरी का महीना धनु राशि वालों के लिए प्रगति और नए अवसर लेकर आएगा। यदि आप लंबे समय से पदोन्नति या नौकरी परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं, तो इस मौके पर आप लब प्राप्त कर सकते है। आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना रहेगी।महीने के मध्य में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं। इस समय आपका उत्साह और आत्मविश्वास को दाग मंगाने न दे।महीने के उत्तरार्ध में धर्म, अध्यात्म और पूजा-पाठ की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। किसी तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संचित धन में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बना रहेगा।

उपाय
*अपने कारोबार पे ज्यादा ध्यान दे।
*ज्यादा चिंता/नकारात्मक आदि से बचे।
*अपने जीवन संगनी को समय दे।

वृश्चिक राशि –फरवरी का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए उत्म महीना नहीं है। महीने की शुरुआत लंबी दूरी की यात्रा या अधिक भागदौड़ के साथ हो सकती है। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा और अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने से बचें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। महीने के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। इस समय किसी भी बड़े निर्णय को सोच-समझकर लेना जरूरी होगा।महीने के उत्तरार्ध में परिस्थितियां बेहतर होती नजर आएंगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा और करियर व कारोबार में प्रगति के योग बनेंगे। हालांकि प्रेम और दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। छोटी बातों को ध्यान में न ले।

उपाय
*अपने बच्चों को घरेलू हिंसा से दूर रखे।
*आत्माविश्वास और उत्साह बनाए रखे।
*कर्ज आदि न ले।

तुला राशि -फरवरी महीने की शुरुआत तुला राशि वालों के लिए सतर्कता की मांग करेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। सरकारी कामकाज या कागजी कार्यों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़े यह समय ठीक नहीं रहेगा।महीने के मध्य में कर्ज न ले, जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा। इस दौरान उधार लेने से बचे। साथ ही साथ, विरोधियों से भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, क्योंकि वे आपके बने काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।हालांकि फरवरी के तीसरे सप्ताह से परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी। करियर और कारोबार में अपेक्षित सफलता और लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। रिश्तों में विवाद होने की संभावना रहगी, लेकिन कठिन समय में जीवनसाथी या प्रेम साथी अच्छी तरह से सोच विचार करके संबंध बनाए। सेहत के मामले में दूसरे सप्ताह विशेष ध्यान रखें।

उपाय
*हरे कृष्ण का जाप करे।
*माच-मदिरा आदि सेवन न करे।
*प्रतिदिन घरों पर तुलसी जल से पवित्र करे।

कन्या राशि –फरवरी महीने की शुरुआत कन्या राशि वालों के लिए कुछ हद तक चुनौतियों को सामना करना पड़ेगा । इस दौरान काम को मनचाहे ढंग से पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ तो होगा, लेकिन उसके मुकाबले खर्च भी अधिक रहेंगे, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। इस कारण मन में थोड़ी चिंता और असंतोष बना रह सकता है। शहद बिगड़ने की संभावना हो सकती है।महीने के दूसरे सप्ताह में आपको विशेष रूप से आलस्य और आत्ममुग्धता से बचने की आवश्यकता होगी। यदि आपने लापरवाही दिखाई तो करियर या कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। रिश्तों की दृष्टि से भी यह समय थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। करीबी लोगों से किसी बात को लेकर अनबन या गलतफहमी हो सकती है।महीने का उत्तरार्ध आपके लिए अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। इस दौरार भाग्य का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कामों में गति आएगी। यदि आप किसी बड़े निर्णय को लेकर असमंजस में थे, तो यह समय उसके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे।

उपाय
*मंगलबार का दिन बजरंगबली को पीला सिंदूर चराए।
*सोमवार के दिन गुलाब के फूलों से भोले बाबा को प्रसन करे

सिंह राशि – फरवरी का महीना सिंह राशि वालों के लिए कुल मिलाकर बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके अधिकांश काम समय पर पूरे होंगे और हर क्षेत्र में भाग्य का सहयोग मिलता नजर आएगा। आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे।महीने के मध्य में बड़ा आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई पुराना अटका हुआ धन वापस मिल सकता है या पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आप पुराने ऋण चुकाने में भी सफल रहेंगे। कारोबार के विस्तार से जुड़ी योजनाएं भी इस समय आगे बढ़ सकती हैं।
रिश्तों की दृष्टि से यह महीना आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अपने गुस्से पर काबू रखे।

उपाय
*अपने पार्टनर को सोने के सामग्री आदि भेट करे।
*बोलते समय जल्दबाजी न करे।
*सुकुरबार का दिन हल्का लाल वस्त्र धारण करे।

मिथुन राशि-फरवरी महीने की शुरुआत मिथुन राशि वालों के लिए काफी भागदौड़ भरी रह सकती है। इस दौरान कामकाज को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी और आपको एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी की कोशिश न करे। लगातार जुदा दौड़-भाग न करे। अपने दिमागी हालत पर नियंत्रण रखे।छात्रों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, क्योंकि पढ़ाई से मन भटकने की संभावना बनी रहेगी।यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस महीने धन के लेनदेन को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। अधिक लाभ कमाने की जल्दबाज़ी में कोई जोखिम भरा फैसला न लें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह से परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से अटके हुए कामों में प्रगति होगी।महीने के मध्य में आपका मन धर्म, पूजा-पाठ या आत्मचिंतन की ओर झुक सकता है। इससे मानसिक शांति मिलेगी और आप अपने भीतर संतुलन महसूस करेंगे। महीने के उत्तरार्ध में निजी और पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी की ओर से मध्य माह में कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय
*अपने बच्चों को घरेलू हिंसा से दूर रखे।
*आत्माविश्वास और उत्साह बनाए रखे।
*कर्ज आदि न ले।

फरवरी महीने की शुरुआत वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ी खर्चीली और असंतुलन भरी रह सकती है। इस दौरान सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है या घर के किसी सदस्य की सेहत पर धन लग सकता है। अचानक बढ़े खर्चों के कारण मन में बेचैनी रह सकती है और बजट बिगड़ने का डर भी बना रहेगा। ऐसे समय में अनावश्यक खर्चों से बचना बहुत जरूरी होगा। खान पान में ध्यान दे। अपनी बनियों को सोच समझकर बोले। अपने गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखे।महीने का दूसरा सप्ताह करियर और कार्यक्षेत्र की दृष्टि से कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में कमियां निकालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में किसी के बहकावे में न आएं और विवादों से दूर रहते हुए अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। जल्दबाज़ी में लिया गया कोई निर्णय नुकसानदेह हो सकता है। नकारात्मक शक्ति से बचने के लिए रुद्राक्ष का माला धारण करे।महीने के मध्य से परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों, आयात-निर्यात या विदेशी संपर्कों से लाभ के योग बनेंगे।जा इस दौरान की गई यात्रा भविष्य में लाभ देने वाली साबित हो सकती है। अपने जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से संभाले।रिश्तों की दृष्टि से महीने के पहले हिस्से में थोड़ी खटास रह सकती है, लेकिन संवाद और समझदारी से रिश्ते फिर से पटरी पर आ जाएंगे। महीने के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। भावनात्मक सहयोग और धैर्य इस समय बहुत जरूरी रहेगा।

उपाय
*अपने बच्चों को घरेलू हिंसा से दूर रखे।
*आत्माविश्वास और उत्साह बनाए रखे।
*कर्ज आदि न ले।

कर्क राशि:कर्क राशि के जातक भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार से गहराई से जुड़े होते हैं। ये लोग दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं और अपनों के लिए त्याग करने से पीछे नहीं हटते। हालांकि मन जल्दी आहत भी हो जाता है। अपने जीवन साथी चुनने की सही योग माना जा रहा है।राशि स्वामी – चंद्रमा
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन, भावना और मानसिक स्थिति का कारक है। चंद्रमा के संतुलन से मन शांत रहता है, जबकि असंतुलन से मूड स्विंग, चिंता और अस्थिरता बढ़ती है।

उपाय
*अपने पार्टनर को सोने के सामग्री आदि भेट करे।
*बोलते समय जल्दबाजी न करे।
*सुकुरबार का दिन हल्का लाल वस्त्र धारण करे।

Related articles